Posts

स्वतंत्रता दिवस की विधि

कल स्वतंत्रता दिवस है , आज रात को नेता  राष्ट्र के नाम सन्देश देंगे |  मैंने भी मन में सोचा चलो में भी सन्देश दूँ ........... दोस्तों लो फिर वही तारीख आ गयी है जिसका हमको और हमारी देशभक्ति को बहुत इंतज़ार रहता है।  भाई जागो स्वतंत्रता लेकर खुद स्वतंत्रता दिवस आने वाला है। समझो भाई, उठो और वो अलमारी की दराज़ में रखी देशभक्ति निकाल लो, उसको धो पोंछ के सजा लो। साल में एक दो बार ही मौका मिलता है वरना कहाँ रोज रोज देशभक्ति लादे फिरें। हाँ तो स्वतंत्रता दिवस आ गया है, न घबराइए नहीं ये नहीं पूछेंगे की कौनसा है । बंद करदो जोड़ना घटाना , हम बता देते है 70 वां है।  स्वतंत्रता  दिवस हमारा राष्ट्रीय त्यौहार है, इसको मनाना ही चाहिए। मैं देखता हूँ कुछ भारतीय अलसाये रहते है, उनको स्वतंत्रता दिवस ठीक से मनाना नहीं आता या फिर वे भूल गए के कैसे मनाएं।  कोई बात नहीं हम यहाँ पूरी विधि "चेप" रहे है इसे देख के ही मना लेना।  टेंशन न लो बढ़िया मनेगा  आस पड़ोस वाले देखते रह जायेंगे के ऐसे मानते है स्वतंत्रता दिवस। बस  इसके लिए आपको कुछ चीज़ों की जरुरत होगी (उसकी भी list ...

भविष्य का इतिहास

आजकल हम इतिहास के स्वर्णकाल में जी रहे हैं | यक़ीनन ये इतिहास का स्वर्णकाल है | आजकल भारत में हर जगह इतिहासकार पैदा हो गए हैं | ये इतिहासकार इतिहास को इतिहास की तरह नहीं देखते अपितु एक भारी गलती की तरह देखते हैं | और जिसको ये हमारे इतिहासवीर बदल के ठीक करने के अथक प्रयासों में लगे हुए हैं | वे इस कार्य में इतने निपुण है कि कभी कभी तथ्य न भी होने की  स्थिति में वे स्वयं के मन मुताबिक तथ्य  उत्पन्न कर लेते हैं | असल इतिहासकारों में ऐसी प्रतिभा नहीं देखी गयी थी | हमारे इन इतिहासवीरों ने स्वयं "इतिहास" को आत्मविष्लेषण करने पे विवश कर दिया है | आज के दौर में आप तथ्यों की बात न ही करें तो बेहतर है , अन्यथा आपके ऊपर कुतर्कों की ऐसी बारिश की जाएगी कि आपकी आत्मा तक सोचने लगेगी कि कहीं मेरे द्वारा दिए गए तथ्य व्यर्थ तो नहीं | आजकल देखा जा रहा है ज्यादार तथ्य देना व्यर्थ ही हो गया है | आजकल इतिहास को तथ्यों की नहीं बल्कि कपोल कल्पनाओं की ज्यादा आवश्यकता है | जिससे किसी व्यक्ति या दल विशेष का स्वार्थ पोषित हो सके | सही भी है ऐसे इतिहास का भी  क्या लाभ जिससे किसी बिचारे का धंधा भी न च...

मानहानि

आजकल भदवि के सेक्शन 499 का प्रचुर मात्रा में उपयोग किया जा रहा है | अरे डरिये मत साहब कानून नहीं सिखाएंगे सेक्शन 499 का संबंध है मानहानि यानि Defamation से | आजकल इस क़ानून का भरपूर प्रयोग किया जा रहा है | आप को जान के आश्चर्य होगा के आजकल जिन लोगों का कोई मान नहीं है उनकी भी मानहानि होने लगी है | ये सब महिमा इसी कानून की तो है | उदाहरण के तौर पे शर्मा जी  रोज  गलियां खाने का शौक़ीन  है | उनको खाना पचाने के लिए गालियां सुनने की आदत सी है | पर रोज रोज कौन गाली देने वाला ढूंढें इसीलिए हमारे शर्मा जी ने शादी कर ली , अब रोज शाम को प्राणप्रिया पत्नी से करतल ध्वनि के साथ गालियों का आनंद लेते है | पता नहीं किस कलमुहे नासपीटे को ये बात नागवार गुजरी उसने इस कानून के बारे में शर्मा जी को बता दिया , फिर क्या शर्मा जी ने आव देखा न ताव बीवी सहित 45 लोगों पे मानहानि का मुकदमा ठोक दिया |  दुविधा ये हुई के बाकी लोग तो सहन कर गए पर बीवी तो  घर में दुर्गा का रूप लिए बैठी थी |  घर पहुँचते ही शर्मा जी को भैरो बाबा बनने में टाइम नहीं लगा | पूछिये मत साहब आलम यह है...

कहीं किसी रोज ....

Image
आज सुबह में देवयोग से जल्दी उठ गया।  कोई कार्य न होने की वजह से पार्क की तरफ चल निकला।  पार्क वहीँ जहाँ गिरे पड़े लोग ऊंघते हुए ये देखने आते हैं कि उनके शरीर में कितनी जान है।  देखा वहां बहुत सारे लोग जा रहे थे उत्सुकतावश में भी पहुँच गया।  परन्तु वहां पहुँच के कोई दैवीय अनुभूति तो नहीं हुयी,वरन आश्चर्य जरूर हुआ।  देखा वहां कुछ और लोग भी आये थे न सिर्फ आये थे अपितु ऐसे क्रियाकलाप करने के विचार में भी थे जिससे उनकी कुछ सालों की जिंदगी कुछ मिनटों में खत्म हो सकती थी।  वो बुजुर्ग तो इतना थक गया था कि प्रशिक्षक के बार बार कहने के बावजूद उन्होंने पदमासन  में आने की बजाये शवाशन में ही रहना बेहतर समझा। वही दूसरी और एक और भाईसाहब lift मांग रहे थे पास जाके के देखा तो वो तो योग ही कर रहे थे ! वहीँ दूसरी और कुछ नयी उम्र के अधेड़ योग वगैरह में अपना जीवन न नष्ट करते हुए बड़ी ही सार्थक बहस में मशगूल थे "ये राहुल है  कहाँ , आजकल TV पे दिख नहीं रहा "  "अरे थाईलैंड चला गया होगा "! मतलब अच्छा हुआ राहुल राहगीरी करते हुए सड़कों पे नह...

ROADS TO DANGEROUS SILENCE...

Image
RECENTLY our newly formed government filed a petition in the supreme court against the free speech of ours' in the form of reasonable restriction on the lines of draconian IT act.To whom who don't know what does it actually mean lemme clarify it more with an example say if u killed a person in an accident on road the punishment will be only for 2 years but under this act if u wrote something like "calling a jerk a jerk" than u'll be punished for 3 years which can go up-to 5 years. the same people when in opposition said we are totally against this act but the proverb rightly said "Absolute power corrupts absolutely". now the same people are talking of the things like "responsible writing" and "reasonable restriction".But no one is seems interested to tell who will be the enlightened one to identify and differentiate between reasonable and  unreasonable writings .And who will create the benchmarks for these reasonable restriction.G...

kalaadhan or hum...

आजकल हर एक की जुबां पर बस एक ही बात है कालाधन कब आएगा वापस और कैसे आएगा। न्यूज़ वालों ने तो जान की बाजी लगा दी है साहब ।  हर एक रिपोर्टर खुद अपने जेब की गाडी कमाई खर्च कर सकता है बस कोई बता भर दे की कब आ रहा है काला धन ।  कुछ बेचारे रिपोर्टर तो बाबाओं के यहाँ हो आये के बाबाजी आप ही बता दो काला धन कब आएगा । अब बाबा भी क्या बताये वो खुद सोच रहे है की काला धन आये और वो नया कमण्डल खरीदें ये वाला ओल्ड फैशन हो गया है ।  दरअसल ये कालाधन का राग आजकल हर एक बिना आदमी अलाप रहा है जैसे "अब आएगा मजा जब बड़े बड़े लोगों का पैसा वापस आएगा हमारे देश में" उन बेचारों को ऐसा लगता है की जैसे ही काल धन आएगा तो सेक्रेटरी साहब खुद फ़ोन लगा के बोलेंगे के "शर्मा जी वो आपका कालाधन आ गया है स्टेट बैंक में डालेंगे या स्विस बैंक" में बेचारे हमारे पढेलिखे पर निरीह से लोग जो इन बड़े बड़े वादों में आ जाते हैं 100 दिन में कालाधन लाएंगे।  भाई साहब एक शहर में पिज़्ज़ा इधर से उधर होने में आधा घंटा लग जाता है जबकि उनको पैसे मिलते हैं उसके लिए तो बिना पते के आपका कालाधन आपतक कितने द...

SAI HAAZIR HO........

This article is not for sentimental fanatics...views expressed here are purely personal and for recreational purpose ........(क्योंकि अभी हमको supreme court  नहीं न जाना है ) आजकल एंटरटेनमेंट चैनल्स फिर से  कुछ रोचक दिखा रहे हैं |  भाई आप विश्वास करें या न करें सो कॉल्ड भगवान ईश्वर etc. etc.  पर केस चलाया जा रहा है, और वो भी किसी छोटे मोटे court में नहीं डायरेक्ट सुप्रीम कोर्ट में|  साईं को जो लो लोग भगवान मानते है और जो नहीं मानते उन में नहीं, बल्कि उन सभी में जो कह रहे है की साईं मुस्लिम थे या हिन्दू | तो भाई हुआ यूँ की एक बार की बात है कुछ धर्म प्रेमी खाली बैठे हुये थे और ऊंघ रहे थे टाइम पास करने का कोई साधन नहीं था |  तो सोच में पड़ गए की हम खली क्यों बैठे हैं कुछ सोचना चाहिए |  तो उन लोगों ने सोचा की क्यों न इन सभी भगवानों का बायोडाटा निकला जाए और देखा जाए की इन लोगों ने ऐसे क्या तीर मारे थे |  तो सभी बेचारे भगवानो की फाइल्स निकली गयी तभी आप लोगों को जानकार हैरानी होगी की साईं बाबा नाम के ए...